पत्रकार भंडारी के पिता का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पत्रकार दीपक भंडारी के पिता 73 वर्षीय पूरन सिंह भंडारी का एसटीएच में निधन हो गया। उन्हें एक सप्ताह पूर्व पैरालाइसिस के चलते एसटीएच भर्ती कराया गया था। साथ ही उनका ब्लड प्रेशर व शुगर भी बढ़ गई थी। जहां उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौला बैराज काठगोदाम में रहने वाले पत्रकार दीपक भंडारी के पिता ने मंगलवार की प्रातः एसटीएच में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन से परिवारजनों में जहां कोहराम मच गया। वहीं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्व. पूरन सिंह भंडारी का गौला नदी किनारे बनाये गये अस्थायी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र दीपक भंडारी ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, रोडवेज कर्मचारी संगठन के नेता कमल पपनै समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। इधर समाचार सच न्यूज पोर्टल कार्यालय में टीम ने पत्रकार दीपक भंडारी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजली दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में निर्माण स्थल पर मलबे ने ली दो मजदूरों की जान, ठेकेदार हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440