कलयुगी बेटी ने पिता का गला घोट कर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

-हल्द्वानी महानगर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी की घटना
-नैनीताल जनपद में बढ़ते आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने पर पुलिस नाकाम

समाचार सच, हल्द्वानी (क्राइम डेस्क)। यहां नैनीताल जनपद मैं अब अपराधिक घटनाएं इतनी बढ़ चुकी है कि जनपद की पुलिस उसमें अंकुश लगाने में भी असफल हो गई हैं। हर दिन एक अपराध का मामला प्रकाश में आ जाता है। शुक्रवार रात्रि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी में नशे की हालत में एक कलयुगी बेटी ने गला घोटकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया हैं। सूचना में मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हत्या की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हत्या करने के समय आरोपी नशे की हालत में थी।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली रोड, चौधरी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सैनिक सूर्य सिंह नेगी की 28 वर्षीय बेटी ज्योति कन्याल नेगी शादीशुदा है। जो कुछ दिनों पहले अपने पिता के वहां रहने आई थी। बताया जा रहा है कि वह नशे की आदी थी।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

शुक्रवार को देर रात्रि नशे की हालत में ज्योति कन्याल नेगी ने अपने पिता सूर्य सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर पुलिस ने हत्या की आरोपी ज्योति कन्याल नेगी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440