कलयुगी पुत्र ने जमीन के लिए ली मां की जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक वृद्धा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह प्रोपर्टी से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के पुत्र को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। रविवार की प्रातः पुलिस को सूचना मिली कि टीपीनगर चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड करायत में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई है। इस सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पारासर, कोतवाल संजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। मौके पर पुलिस को 66 वर्षीय हीरा देवी पत्नी राजेंद्र साही का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और हत्यारों की सुरागकशी में जुट गई। इसके लिए पुलिस ने मृतका के परिवारजनों व आस-पास के लोगों से क्षेत्र में संदिग्धों के दिखने से संबंधित जानकारी जुटाई, लेकिन कोई भी पुलिस को कुछ नहीं बता पाया। इस पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ प्रोपर्टी विवाद संबंधी क्लू लगा। इस आधार पर पुलिस ने परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ शुरू कर दी। जब पुलिस ने मृतका के आर्मी से रिटायर्ड बड़े बेटे रविन्द्र सिंह साही ने बताया कि वह प्रातः मॉर्निंग वॉक पर गया था। जब वह लौटा तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मृतका की तीन पुत्रियों के अलावा सबसे छोटे पुत्र राहुल साही से पूछताछ शुरू की गई तो बयान बदलने लगा। इस आधार पर पुलिस की शक की सुई उसके इर्द-गिर्द घूमने लगी। पुलिस ने जब सख्ती बरती तो राहुल ने जुल्म कबूल लिया। सीओ शांतनु पारासर ने बताया कि मृतका के छोटे पुत्र राहुल ने पुलिस के सामने प्रोपर्टी के लिए मां की चाकू से गोदकर हत्या करने की बात कबूल ली है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े व हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार जुर्म कबूलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बहरहाल उससे घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

यह भी पढ़ें -   जखोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440