समाचार सच, देहरादून। यूपी-दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए कांवड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है। कांवड़ियों को उत्तराखंड प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है। कावड़ यात्रा के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया गया है। जिस पर कांवडियो को पंजीकरण कराना होगा। कांवड मेला-2022 में उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिये पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad खोला गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की सभी श्रद्धालु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके ही कांवड मेला 2022 में आएँ। जिससे उन्हे यात्रा में कोई असुविधा न हो।
उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से पंजीकरण कराकर कावड़ यात्रा में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम्य बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन की पहल की गई है। डीजीपी कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर है। कांवड मेला-2022 में पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल बनाया गया है। कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत 14 जुलाई से होनी है, लेकिन हरकी पैड़ी से गंगा जल लेने के लिए कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ पटरी पर काफी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही बनी रही। कांवड़ को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 14 जुलाई से होने वाले कांवड़ मेला शुरु हो जाएगा। दो वर्ष तक कोविड पाबंदियों के चलते कांवड़ मेला नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन का अनुमान है कि इस बार कांवड़ियों की संख्या चार करोड़ को पार कर सकती है। मेले से एक सप्ताह पूर्व ही कांवड़ियों का हरिद्वार से जल भरकर अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर निकलने भी लगे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













