कफ-पित्त-वर्द्धक, वात दोष से आराम दिलाने, शक्ति प्रदान करने वाला ड्राई फ्रूट्स है पिस्ता

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पिस्ता एक ऐसा मेवा है जिसे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, पिस्ता कफ-पित्त-वर्द्धक, वात दोष से आराम दिलाने, शक्ति प्रदान करने वाला ड्राई फ्रूट्स है। पिस्ता से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती हैं। इसे कई डिशेज में गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पिस्ता को गुणों का भंडार कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. पिस्ता को आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा कंट्रोल करने के लिए भी जाना जाता है। तो देर किस बात कि जानते हैं पिस्ता से मिलने वाले फायदे।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

पिस्ता खाने से होने वाले फायदे-

डायबिटीज में मददगार-
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए पिस्ते का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पिस्ता एक सुपर हेल्दी नट्स है, इसमें लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्घ्स होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

आंखों में मददगार-
पिस्ता में ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो आपको फ्री रेडिक्ल्स से बचाने का काम कर सकते हैं पिस्ता को डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।

मोटापे में मददगार-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो पिस्ता आपके बड़े काम आ सकता है. यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत हैं। पिस्ते को मॉडरेशन में खाने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

हड्डियों में मददगार-
हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है पिस्ता. पिस्ता, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर है। कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप पिस्ते को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल में मददगार-
अगर आप ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो पिस्ते को डाइट में शामिल करें। पिस्ता में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

सूजन में मददगार-
पिस्ता खाने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है. पिस्ता में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एंड एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन से राहत पहुंचाने का काम कर सकते हैं।

इम्यूनिटी में मददगार-
पिस्ते में मौजूद टोकोफेरॉल प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर कर सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440