समाचार सच, हल्द्वानी। कात्ययानी फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को मिठाई व फल वितरण किया। साथ ही सीएम धामी की दीर्घायु के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान संस्था की अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। सरकार बच्चों, गरीबों, असहायों, सभी के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। गरीब मेधावी बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी न हो, इसके लिए मोबाइल टेबलेट वितरण की योजना लागू की गई है। साथ ही कोरोना संक्रमणकाल में अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों की देखरेदख को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का संचालन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम सिंह बिष्ट, अंशुल पांडे, सुधा तिवारी, शालिनी, शेखर शुक्ला, हरीश मिश्रा, आनंद आर्य, रजत दिवाकर, नंदन आर्य, वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















