समाचार सच, हल्द्वानी। कात्यायनी फांउडेशन ने कोविड पर महानगर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जरूरतमंद लोगों को मास्क व सेनेटाइजर देकर उन्हें कोरोना बीमारी से बचाव व दवाओं के बारे में बताते हुए टीकाकरण अवश्य लगाने को कहा। साथ ही उन्होंने फल-फ्रूटी का वितरण भी किया।
इस मौके पर फांउडेशन की अध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि उनकी संस्था की टीम द्वारा प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियों के साथ जनता तक यह संदेश पहुँचाया जा रहा है कि यदि मास्क नहीं पहनोगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करोगे, तो कोरोना हो सकता है। जन-जागरण अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सावधानियों का संदेश देना, वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहित करना और पोस्टर के माध्यम से भी जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मास्क, सेनेटाइजर व राशन भी जरूरतमंदों को वितरण किया जा रहा है।
इस अभियान में मुख्य रूप से कपिल अग्रहरि, अतुल जायसवाल, शालीन शिखर शुक्ला, विजय साहू आदि सदस्य मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












