खटीमा ज्वैलर्स रमेश रस्तोगी हत्याकांड खुलासा, रुपयों के लेन-देन में की गयी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, उधमसिंहनगर/खटीमा। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में गोली मारकर की गई ज्वैलर्स रमेश रस्तोगी की हत्या खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपकों बता दें कि मंगलवार पांच दिसंबर देर शाम को खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झंकट क्षेत्र में हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर सर्राफा व्यापारी रमेश रस्तोगी को ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी थी। गोलियां की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। एक मिनट से भी कम समय में अपराधी इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। आनन-फानन में परिजन रमेश रस्तोगी को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Khatima Jewelers Ramesh Rastogi murder case

इस मामले के खुलासे के लिए उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की सात टीमों का गठन किया था। पुलिस की एक टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई थी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में सामने आया कि आराधना ज्वैलर्स के मालिक रमेश रस्तोगी की दुकान में दो लोग घुसे और एक बाहर खड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि दुकान में अंदर घुसे दोनों आरोपियों ने रमेश रस्तोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आोरिपयों मौके पर फरार हो गए। हालांकि दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ ज्यादा मदद नहीं मिल पाई, क्योंकि तीनों बदमाशों ने नाकाब लगाया हुआ था, लेकिन पुलिस की टीम ने आगे उस रूट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिस रास्ते से बदमाश फरार हुए थे, जिनके आधार पर पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। वहीं रमेश रस्तोगी के परिजनों ने भी पुलिस को कुछ जानकारियां दी, इसके बाद ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि रमेश रस्तोगी के हत्या के आरोप में तीन आरोपी सुरेन्द्र सिंह उर्फ सुख्खा, विक्रमजीत सिह और लिखविन्दर सिंह निवासी खटीमा को सुलाइया गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सुख्खा ने बताया कि उसने अगुठी बनाने के लिए रमेश रस्तोगी को 20 हजार रुपए दिए थे, लेकिन रमेश रस्तोगी न तो अंगूठी बनाई न ही उसके पैसे वापस किए। इस बात पर दोनों के बीच पहले गाली गलौच भी हो चुकी है, तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी. मंगलवार देर शाम को सुरेन्द्र सिंह अपने भतीजे लिखविंदर के साथ रमेश रस्तोगी की दुकान पर पहुंचा और उसे गोली मार दी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440