किशोर उपाध्याय ने सरकार से तुरन्त चार धाम यात्रा शुरू करने की माँग की

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। किशोर उपाध्याय ने कहा कि यदि यात्रा शुरू नहीं की गयी तो वे आने वाली एकादशी को स्वयं बदरीनाथ जाकर भगवान श्री बदरी विशाल के चरणों में यात्रा आरम्भ करने हेतु प्रार्थना करेंगे। उपाध्याय ने कहा कि चार धाम यात्रा से अपना परिवार चलाने वाले विभिन्न संगठनों ने उनसे मुलाक़ात की और अपनी कठिनाईयों के बारे में बताया।

उपाध्याय ने कहा कि जब स्कूल खुल गए हैं, पर्यटक स्थल खुल गये हैं।बस ठसाठस भर कर चल रही हैं, तो चार धाम यात्रा से सरकार क्यों परहेज़ कर रही है? उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने मा. मुख्यमंत्री से मिलकर चार धाम यात्रा न होने से लोगों पर पड़ रहे गम्भीर प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों के सम्बन्ध में सुझाव दिये हैं और कहा है कि लोगों के ऋण माफ़ किये जाँय, टैक्स माफ़ किये जायँ और बिजली-पानी के बिल भी माफ़ किये जायँ।

उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने अगर चार धाम यात्रा शुरू न की तो वे सारे प्रतिबंधों को तोड़ेंगे और आने वाली एकादशी को भगवान बदरी विशाल के दर्शनों को जाएँगे। उपाध्याय ने यह भी आशंका व्यक्त की कि तीर्थ पुरोहितों के आन्दोलन के मध्य नज़र सरकार की छवि देश-विदेश में और ख़राब न हो, इसलिए भी यात्रा शुरू नहीं की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा का पलटवार, धामी ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ का ऐलान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440