केके बने आप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी ने हल्द्वानी निवासी शकील अहमद केके को पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर उनके शुभ चिंतकों और पार्टी से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है। अपने मनोनयन पर केके ने पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने इस अहम दायित्व के लिए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डा. युनूस चौधरी का आभार भी जताया। बता दें कि शकील अहमद केके शहर के बड़े कारोबारी हैं। सामाजिक क्रिया कलापों में भी इनकी भागीदारी रहती है। पिछले कुछ दिनों पूर्व शकील अहमद केके ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। अब पार्टी ने उन्हें अल्प संख्यक मोर्चे में अहम दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन पर परवेज सिद्दीकी, लड्डन भाई, जरियाब सिद्दीकी समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440