जानिये सर्दी में लौंग की चाय पीने के फायदे और बनाने के तरीका

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अदरक और इलायची की चाय बहुत ही पॉप्युलर है। सर्दियों में ज्यादातर लोग अदरक वाली चाय पीना पसंद है। वहीं, गर्मी के मौसम में इलायची वाली चाय खूब पी जाती है। आप अगर चाय के फैन है, तो आपको ठंड के मौसम में लौंग की चाय भी ट्राई करनी चाहिए। यह चाय स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

लौंग के पोषक तत्व- लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बाेहाइड्रेट्स, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर होती है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कैसे बनाएं लौंग की चाय

सबसे पहले लौंग को पीसकर पाउडर बना लें। एक पैन में एक गिलास पानी डालें और साथ ही लौंग का पाउडर भी डाल दे। पानी में उबाल आने तक रूकें। लगभग 3 से 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और चाय को छान लें। चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चीनी या गुड़ की जगह शहद भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

लौंग की चाय पीने के फायदे

  • लौंग में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है, इसलिए इसकी चाय पीने से दांतों में दर्द की समस्या नहीं होती।

-लौंग की चाय पीने से मुंह की बदबू दूर होती है। साथ ही अगर आपके मसूड़ों से खून आता है, तो आपको रोजाना एक कप लौंग की चाय पीनी चाहिए।

-लौंग की चाय पीने से आपको पेट की समस्या भी नहीं होती, अगर आपको लूज मोशन की दिक्कत है, तो भी आप अदरक की जगह लौंग की चाय पिएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440