सीएम बनने के बाद तीरथ ने क्या उद्गार व्यक्त किये जानिये…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट करते हैं। कहा कि उन्होंने एक छोटे से गांव से आने वाले व्यक्ति को यह अवसर दिया। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि, मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि कभी इस जगह पहुंच सकता हूं। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। पिछली सरकार के चार साल के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

नए मुख्यमंत्री की पत्नी ने जाहिर की खुशी
देहरादून।
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी डॉक्टर रश्मि रावत और बेटी लोकांक्षा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान डॉक्टर रश्मि रावत ने कहा कि मुझे पहले से ही अंदाजा था कि उनकी क्षमताओं और योग्यता को देखते हुए उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। डॉक्टर रश्मि रावत देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान की प्रोफेसर हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440