जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, 2 मिनट में पढ़िए पूरी ख़बर…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों में भी बदला रहेगा। बुधवार को भी पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम जारी रह सकता है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बता दें कि पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। बादल मंगलवार को छंट गए थे, लेकिन दोपहर के बाद अचानक फिर से छा गए। 2 दिन से हुई भारी बर्फबारी से पहाड़ियां लकदक हो गई हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है। मंगलवार को देहरादून में भी धूप खिली रही लेकिन दोपहर के बाद आंशिक बादल छा गए। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं चोटियों पर हिमपात हुआ। प्रदेश में दो दिनों से बारिश और बर्फबारी के बावजूद अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

पिथौरागढ़ में ऊंची हिमालयी क्षेत्र में इस साल की तीसरी बर्फबारी हुई है। धारचूला के व्यास घाटी के 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में भारी बर्फबारी हुई है। यहां 2 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। बदरीनाथ धाम में लगातार हुई बर्फबारी से 2 फीट से अधिक बर्फ जम गई है। जबकि हेमकुंड साहिब और औली में भी लगातार बर्फबारी हुई है। घांघरिया से लगभग 3 किलोमीटर नीचे तक पैदल मार्ग पर बर्फ जमी हुई है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440