जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, पहाड़ों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बर्फबारी होने के आसार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बर्फबारी होने के आसार है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा और चटक धूप खिली रहेगी। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि भी हो सकती है। मैदानी जनपद में पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय वातावरण में गर्माहट सुबह और शाम को सर्द के बीच ठिठुरन भरी ठंड रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 या उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी का असर आसपास के क्षेत्र में भी दिखाई दे सकता है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की भी संभावना है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम साफ रहेगा और चटक धूप के खिली रहने से तापमान में वृद्धि की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 फरवरी को भी मौसम इसी तरह से बना रहेगा। जबकि 26 और 27 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 26 और 27 फरवरी को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम तापमान माईनस 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440