जानें देवी-देवता के समक्ष कौन सा दीपक जलाएं, घी या तेल का? दूर करें कन्फ्यूज़न

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिन्दू धर्म में पूजा के समय हर घर में देवी-देवताओं की आरती की जाती है, जिसमें दीपल जलाने का विधान है। अक्सर देखा गया है कि कहीं तेल का कहीं घी का दीपक जलाया जाता है। मन में दुविधा बनी रहती है कि हम अपने घर में कौन सा दीपक जलाएं।

सनातन धर्म में हर देवी-देवता की पूजा अर्चना का विधान है। उनकी पूजा आरती और भोग के साथ संपन्न होती है। आरती मंदिर की हो या घर की दोनों ही जगह दीपक जलाने का विधान है। शास्त्रों में कहा गया है कि दीपक से मनुष्य को अंधकार के जंजाल से उजाले की प्राप्ति होती है। इससे मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। अक्सर आपने कई जगह देखा होगा देवी देवताओं के समक्ष घी और तेल दोनों तरह के दीपक जलाए जाते हैं, लेकिन आपके मन में इस बात का असमंजस बना रहता होगा कि कब घी का दीपक और कब तेल का दीपक भगवान के समक्ष जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
  • हिंदू धर्म में भगवान के समक्ष घी और तेल दोनों तरह दीपक जलाए जाते हैं। भगवान के दाहिने हाथ यानी जो आपका बायां हाथ होगा की तरफ घी का दीपक जलाना चाहिए। वहीं अगर बात करें तेल के दीपक की तो तिल के तेल का दीपक भगवान के बाएं हाथ यानी आपके दाहिने हाथ की तरफ जलाना चाहिए।
  • हमेशा ध्यान रखें जब भी घी का दीपक जलाएं उसमें सफेद खड़ी यानी फूल बत्ती लगानी चाहिए। जब तिल के तेल का दीपक जलाएं तो उसमें लाल और बड़ी बत्ती लगानी चाहिए।
  • घी के दीपक को देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। जबकि तिल के तेल का दीपक मनुष्य अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए जलाता है।
  • इंसान अपनी आवश्यकता के अनुसार एक या दोनों दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से घर के वास्तु का अग्नि तत्व मजबूत होता है।
यह भी पढ़ें -   खेत जा रही महिला पर गुलदार का हमला, चीख-पुकार से बची जान - पिथौरागढ़ में डर का माहौल

इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी दीपक जलाएं ध्यान रहे कि वो साफ हो और कहीं से खंडित ना हो। पूजा में खंडित दीपक अशुभ माना जाता है।
  • हमेशा ध्यान रहे कि दीपक बिना तेल या घी खत्म हुए बीच में नहीं बुझना चाहिए। यदि दीपक बीच में बुझ जाता है तो इसे अशुम मानते हैं।
  • घी का दीपक जलाना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि हमारे शास्त्रों में घी को शुभ माना गया है।
  • घर या मंदिर में पूजा करते समय दीपक में अधिक मात्रा में घी या तेल डालें, ऐसा करने से दीपक लम्बे समय तक जलेगा। देर तक दीपक का जलना शुभ माना गया है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440