जानिए, आखिर महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण को क्यों खानी पड़ी मूंगफली?

खबर शेयर करें

भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में अनेक और अद्भुत लीलाएं रचीं। महाभारत के युद्ध में बिना अस्त्र और शस्त्र उठाए उन्होंने जीत दिला दी। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में से एक बहुत ही अद्भुत लीला उन्होंने युद्ध के दौरान रची। जिसे शायद आज बहुत कम लोग ही जानते होंगे। महाभारत के पूरे युद्ध काल में श्रीकृष्ण मूंगफली खाते थे और फिर युद्ध की ओर प्रस्थान करते। यह उनका प्रतिदिन का नियम बन चुका था। युद्ध शुरू होने से पहले वे कुछ मूंगफलियां अपने मुंह में डाल लेते। आगे जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ऐसा क्यों करते थे?

श्रीकृष्ण के मूंगफली खाने के पीछे गहरा रहस्य बताया जाता है। जिसे केवल एक ही व्यक्ति जानता था। वे थे उडुपी राज्य के राजा। दरअसल उडुपी राज्य के राजा पांडवों और कौरवों किसी के तरफ से युद्ध नहीं लड़ा। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से कहा कि महाभारत के इस भीषण युद्ध में लाखों योद्धा शामिल होंगे और युद्ध करेंगे। परंतु शाम को युद्ध समाप्त होने के बाद जब ये वापस अपने शिविर में आएंगे तो इन्हें भोजन की आवश्यकता होगी। इसलिए हे वासुदेव! “मैं चाहता हूं कि पांडव और कौरव दोनों के सैनिकों के लिए भोजन की व्यवस्था करूँ।”

राजा की बात सुनकर भगवान श्रीकृष्ण बहुत अधिक प्रसन्न हुए और उन्होंने राजा उडुपी को ऐसा करना का आदेश दे दिया। परंतु राज उडुपी के सामने एक समस्या उत्पन्न हो गई। समस्या यह थी कि आखिर ये कैसे निश्चित किया जाए कि हर दिन युद्ध खत्म होने के बाद सैनिकों के लिए कितना खाना बनाया जाए। क्योंकि युद्ध के हर दिन अनेकों सैनिक मारे जाते थे। ऐसे में किसी दिन कम खाना बन जाए तो उस दिन सैनिक भूखे मर जाएंगे। साथ ही यदि अधिक खाना बन जाए तो उस दिन भोजन बर्बाद और अन्न का अपमान होगा।

चिंता में पड़े राजा ने श्रीकृष्ण के सामने जाकर यह समस्या कह सुनाई। जिसे सुनकर श्रीकृष्ण और भी अधिक खुश हुए कि ऐसी दशा में राजा को अन्न की कितनी ज्यादा फिक्र है। उन्होंने इस समस्या को सुलझाने के लिए कहा कि महाभारत युद्ध के वे हर दिन मूंगफली के कुछ दाने खाएंगे। साथ ही श्रीकृष्ण ने यह भी कहा कि वे एक दिन में मूंगफली के जितने दाने खाएंगे, उतने हजार सैनिक युद्ध में मारे गए हैं। इस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने राजा के सामने एक बड़ा रहस्य खोल दिया। (साभार: जनसत्ता)

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440