आम आदमी पार्टी के कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी चुनौती, कहा खुले मंच में करें उनसे बहस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को खुली चुनौती दी। उनका कहना है कि वह तैयार हैं खुले मंच के माध्यम से उनसे दोनों दल बहस करें, पूरे तथ्यों के साथ बहस की जायेगी। कर्नल कोठियाल कहना था कि वह बतायेंगे कि युवाओं को कैसे रोजगार देते हैं।

गुरूवार को कर्नल अजय कोठियाल यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान का कटाक्ष किया। जिसमें हरीश रावत ने यूथ फाउंडेशन द्वारा युवाओं को तैयार कर रोजगार देने पर सवाल खड़े किए थे। कर्नल कोठियाल ने कहा कि खुद हरीश रावत के बेटे यूथ फाउंडेशन के कैंप में आकर हमारे ट्रेनिंग के तरीके को सीख कर जाते हैं।

आप नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी की घोषणा के बाद दोनों दलों के नेता परेशान हो गए हैं। कर्नल ने हरीश रावत और बीजेपी दोनों पार्टियों से सवाल पूछा कि इन दोनों पार्टियों को आध्यात्मिक राजधानी से तकलीफ है। उन्होंने बताया कि जनता हमारा समर्थन कर रही, इससे हरीश रावत और बीजेपी नेताओं को क्यों तकलीफ हो रही।

यह भी पढ़ें -   15 अगस्त से पहले करा लें LPG कनेक्शन की e-KYC, वरना प्रभावित हो सकती है सिलेंडर की सप्लाई

हरीश रावत के उनके दिए रोजगार पर सवाल पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि उनके पास है पूरे तथ्य मौजूद हैं, दोनों दलों को खुले मंच पर बहस की चुनौती देता हूं। पूरे तथ्यों के साथ बहस की जाएगी। उनका कहना था कि कि वह एक साधारण आदमी हैं, किसी सरकार में नहीं हैं, फिर भी उन्होंने युवाओं को रोजगार दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440