समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और आगे बढ़ा दिया है। यानि अब 10 अगस्त तक प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। सोमवार को देर सायं राज्य सरकार ने लागू कोविड कर्फ्यू जारी रखने का निर्णय लिया है। इस सप्ताह की गाडइडलाइन जारी करते हुए उक्त जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी हैं।
आपकों बता दें कि उत्तराखण्ड राज्य में लागू कर्फ्यू की अविधि 3 अगस्त मंगलवार की प्रातः 6 बजे समाप्त होने जा रही है।
कोविड कर्फ्यू को 10 अगस्त सुबह छह बजे तक बढ़ाने के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन में राज्य के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में शिक्षा विभाग की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पालिटेक्निक, महाविद्यालय, मेडिकल व नर्सिंग कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, समस्त विश्वविद्यालय और अन्य सभी शैक्षिक संस्थान खोलने की अनुमति भी दी गई है। कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए हैं, जो वर्तमान में लागू हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















