समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। कोविड-19 संक्रमण के चलते जिला प्रशासन के तत्वावधान में पर्वतीय व तराई क्षेत्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टेस्ट कैम्प लगाये जा रहे हैं। जिसकी शुरूआत नैनीताल जनपद में 19 मई से शुरू हो रही है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि उक्त सैम्पलिंग शिविर में सम्बन्धित क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी व पटवारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।
डीएम गर्ब्याल ने बताया कि विकास खण्ड हल्द्वानी के लालकुऑ क्षेत्र में 19 मई को घोडानाल, बिन्दुखत्ता, सुभाषनगर व दवाईफार्म की जांच रा.उ.मा.वि. घोडानाला में, इसी तरह 20 मई को बंगाली कॉलोनी, बजरी कम्पानी, हाथीखाना, 25 एकड़, नगीना कॉलोनी की जांच कालीमन्दिर बंगाली कॉलौनी, 21 मई को दुम्काबंगर, बच्चीधर्मा की पंचायतघर डूॅगरपुर में, 22 मई को पंचायतघर हल्दूचौड दौलिया, 24 मई को रा.प्रा.वि. हल्दूचौड दीना, 25 मई को पंचायत भवन बमेठा बंगर केशवदत्त, 26 मई को पंचायत भवन शिवपुरी, 27 मई प्रा. वि. इन्द्रा नगर कार रोड, 28 मई बा.इ.का. तिवारी नगर बिन्दुखत्ता, 29 मई इ. कालेज खुरियाखत्ता, 31 मई को रा.प्रा.वि. संजय नगर बिन्दुखत्ता, 01 जून को पुराना बारात घर लालकुऑ, 02 व 03 जून को पुराना स्वास्थ्य केन्द्र लालकुऑ, 04 जून रेलवे स्टेशन लालकुऑ, 05 जून रा.प्रा.वि. हाटाग्राम इन्द्रानगर प्रथम, 07 जून को एक्सपोनेनशियल हाई स्कूल राजीवनगर, 08 जून को रा.प्रा.वि. रावतनगर बिन्दुखत्ता, 09 जून को रा.इ.का. बिन्दुखेडा, 10 जून को रा.प्रा.वि. शान्तिनगर व 11 जून को रा.प्रा.वि. गॉधीनगर बिन्दुखत्ता में कोविड जांच शिविर लगाये जायेंगे।
श्री गर्ब्याल ने बताया कि इसी तरह 19 मई को रा.प्रा.वि. जयपुर खीमा, 20 मई कालिका मन्दिर, 21 मई को पंचायतघर गंगापुर कब्डाल, 22 मई को जग्गी बंगर , 24 मई डुगरपुर, 25 मई दुर्गापालपुर परमा, 26 मई रा.वि.प्रा हाथीखाल, 27 मई प्रा.वि. बकुलिया, 28 मई को सूपी भगवानपुर व 29 मई को पंचायतघर फत्ताबंगर में शिविर लगाया जायेगा। इसी तरह 19 व 20 मई को रा.आ.प्रा.वि. धौलाखेडा, 21 मई रा.प्रा.वि. हैडागज्जर, 22 मई को रा.उ.मा.वि धौलाखेडा में कोविड जांच शिविर लगाये जायेगे।
इसी तरह 19 मई को लाखनमंडी चोरगलिया, 20 मई को देवपुर सनवाल, 21 मई नयागांव कटान, 22 मई भवानीपुर खनवालकटान, 24 मई को रा.प्रा.वि. कुॅवरपुर, 25 व 26 मई रा.इ.का. दौलतपुर, 27 मई रा.प्रा.वि. नवाडखेडा, 28 रा.प्रा.वि. सुल्ताननगरी , 29 मई को रा.प्रा.वि. देवला मल्ला, 31 मई को रा.प्रा.वि. बागजाला, 01 व 02 जून को रा.बा.मा.वि. किशनपुर, 03 रा.प्रा.वि. लछमपुर, 04 जून को रा.प्रा.वि. जगतपुर में जांच शिविर लगाया जायेगा।
श्री गर्ब्याल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में 19 मई को कठिया पुल, पत्तापीन, बन्दरजूडा, भवानीपुर पंजाबी, बेडा झाल की जांच होगी। 20 मई को पीरूमादारा, व नाथूपुर छोई, गैबुआ, 21 मई को ढिकुली गर्जिया, सुन्दरखाल, चेरपानी, गौजानी, 22 मई को सॉवल्दे पश्चिम, कानिया, चिल्किया, टॉडा, 23 मई को बसई धरमपुर ऑलिया, मालधन में व 24 मई को बैलपडाव, सैमलचौड, तेलीपुरा, जस्सागॉजा में कोविड जांच की जायेगी।
इसी तरह 20 मई को कालाढॅूगी तहसील के अन्तर्गत 20 मई को बैलपड़ाव, 21 मई को गैबुआ, 22 मई को पत्तापानी, 23 मई को बन्दरजूडा, 24 धनपुर, 25 बैलपोखरा, 26 मई हंसरामपुर, 27 विजयपुर धमौला, 28 मई को मनकण्ठपुर पवलगढ व 29 मई को नन्दपुर में कोविड जांच की जायेगी।
पर्वतीय क्षेत्रों में लगेंगे इस प्रकार से कोविड टेस्ट कैंप:
विकास खण्ड रामगढ में 19 मई को बोहराकोट, भियालगॉव व जौरासी में कोविड-19 जांच शिविर लगाये जायेंगे। इसी तरह 20 मई को नैकाना, गढगांव, म्यौडा, कूल में तथा 21 मई को दरमोली, नथुवाखान, सुयालबाडी ग्रामीण बाजार व 22 मई को मौना, बडेत, सिमायल रैक्वाल, कमोली तथा 23 मई को सतबंूगा, दाडिम, दुबखड, सिरसा तथा 24 मई को सूपी, हरतोला, चोपडा तथा 25 मई को खेरदा, लोश्ज्ञानी, क्वारब तथा 26 मई को मुक्तेश्वर, सुरालगांव, मल्ला क्वारब तथा 27 मई को गहना, टिकुरी, गंगरकोट साथ ही 28 मई को लाद, गल्ला, दियारी व कफलाड में कोविड-19 जांच शिविर लगाये जायेंगे।
विकास खण्ड भीमताल में 19 मई को ग्राम पंचायत खुर्पाताल, 21 मई को ग्राम पंचायत चोपडा, 22 मई को ज्योली, 23 ज्योलीकोट, 24 मई को भल्यूटी, 25 मई को देवीधुरा, 26 मई को जलालगांव, 27 मई को रोखड, 28 मई को अधौडा, 29 मई को गेठिया, 30 मई को गहलना, 01 जून को बजून, 02 जून को खमारी, 03 जून को बोहरागांव, 04 जून को नाईसेला, 05 जून को बेल, 06 जून को सडियाताल व 07 जून को थापला को कोविड-19 जांच हेतु शिविर लगाये जायेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















