समाचार सच, हल्द्वानी। केवीएम स्कूल के विद्यर्थियों ने कोतवाली का भ्रमण कर पुलिस के कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस के कार्याें को जानने को छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।
यहां मंगलवार को कोतवाली में कोतवाल संजय कुमार ने बच्चों को माल खाना, कंट्रोल रूम, राईफल के अलावा पुलिस द्वारा किये जाने वाले अन्य कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सीओ दिनेश चन्द्र ढौंढियाल ने भी स्कूली बच्चों को पुलिस विभाग के बारे में जानकारी देते हुए कानून व्यवस्था के बारे में बताया।
माह के अंतिम मंगलवार को कोतवाली में सीओ ने सुनी समस्यायें
कोतवाली प्रांगण में आयोजित तहसील दिवस में सीओ दिनेश चन्द्र ढौंढियाल ने समस्याएं सुनी। इस दौरान 6 समस्याएं दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।
इस दौरान मोबाइल खोने, परिवारिक कलह जैसे मामले आये। जिनका मौके ही निस्तारण किया गया। थाना दिवस में समाजसेवी गुरविंदर सिंह चड्ढा ने ठंडी सड़क में वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से उत्पन्न होने वाली समस्या दर्ज कराई। उनका कहना था कि वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से वहां के निवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने वहां खड़े होने वाले वाहनों को हटाने की मांग की। इसके अलावा मुखानी थाने में एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव, बनभूलपुरा थाने में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, काठगोदाम थाने में एसओ नंदन सिंह रावत ने समस्याएं सुनी।





सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


