भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना हल्द्वानी का लाल, मल्ला गोरखपुर के रहने वाले हैं हर्षवर्धन परिहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर हर्षवर्धन परिहार ने हल्द्वानी महानगर को गौरवान्वित किया है। शनिवार को आइएमए में हुई पासिंग आउट परेड में यह सफलता पाई। जवानों ने देश की रक्षा के लिए आर्मी को चुना। हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर के रहने वाले हर्षवर्धन परिहार की उपलब्धि पर पूरा शहर उत्साहित है। पीओपी में उनके कंधों पर सितारे लगाते ही स्वजनों के चेहरे खिल उठे। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं शहर के गणमान्य लोग व अधिवक्ता हर्षवर्धन की उपलब्धि पर पूरे परिवार को बधाई दे रहे हैं। Indian Army

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

सेना में बतौर लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हुए हर्षवर्धन के पिता वीरेंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ अधिवक्ता है और माता रेखा परिहार आर्मी स्कूल बरेली में शिक्षिका के रूप में तैनात है। कठिन मेहनत, लगन और परिश्रम से एनडीए की परीक्षा पास कर आज प्ड। देहरादून में पासिंग आउट परेड में शामिल होकर माता-पिता ने इस गर्व के क्षण का अनुभव लिया । बेटे को सेवा में लेफ्टिनेंट के रूप में अफसर बनता देख माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440