मकान स्वामी ने किया किरायेदार महिला के साथ दुराचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मकानस्वामी द्वारा किरायेदार महिला के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। कुमाऊं कॉलोनी, जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में किराये में रह रही मूलरूप से कटा गौटिया मजरा (सिरसा) पोस्ट सिसाईया गौसाई तहसील दातागंज जिला बदायूं निवासी महिला के अनुसार बीती 2 जनवरी की शाम वह अपने कमरे में अकेली थी। तभी मौका पाकर मकान मालिक राजू पुत्र प्रवीन कुमार उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि मकानस्वामी ने उसके साथ जबरन दुराचार किया। साथ ही यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440