हल्द्वानी में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 250 नशीले इंजेक्शन बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 250 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। दोनों आरोपी हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने तीनपानी बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान भट्टक्रेन सर्विस के पास दो युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें घेरकर तलाशी ली, तो उनके पास से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान मो. अनस उर्फ गुल्ला (पुत्र अब्दुल गफूर) और मो. मुशीर (पुत्र मो. नईम) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिलशाद नाम के व्यक्ति से ये नशीले इंजेक्शन खरीदते थे और हल्द्वानी में महंगे दामों पर बेचते थे। जांच में पता चला कि मो. अनस पहले भी अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ पहले से नशा तस्करी की शिकायतें दर्ज हैं।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को बधाई देते हुए 2,500 के इनाम की घोषणा की है। इस अभियान में एसएसआई रोहताश सिंह सागर, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, एएसआई अशोक जोशी, कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, संतोष बिष्ट, चंदन नेगी, अरुण राठौड़ और प्रकाश कार्की ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे नशा तस्करी की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440