पेड वैक्सीनेशन के नाम पर मुनाफाखोरी के चल रहे खुले खेल पर नेता प्रतिपक्ष नाराज, राज्य सरकार से की ऐसे लोगों के खिलाफ सख्य कार्रवाई करने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य में पेड वैक्सीनेशन के नाम पर मुनाफाखोरी के चल रहे खुले खेल पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा है कि ऐसे मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाये।
शनिवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा ने अपने जारी बयान में बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि राज्य में पेड वैक्सीनेशन के नाम पर मुनाफाखोरी का खुला खेल चल रहा है। जो नैतिकता के आधार पर बिल्कुल भी सही नहीं है।
उनका कहना है कि राज्य सरकार ने वादा किया था कि 18 से 45 साल और उससे ऊपर आयु के नागरिकों को फ्री वैक्सीन लगायी जायेगी। किंतु ऐसा होता दिख नही रहा है। जिसका फायदा उठा कर पेड वैक्सीनेशन के नाम पर मुनाफाखोरी चरम पर है, दुगुने तिगुने दामों पर मुनाफाखोरों द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जो गरीब आम जनमानस के लिये संभव नहीं और नैतिकता के आधार पर सही भी नही है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करे और अपने वादे के अनुसार सरकार को प्रत्येक नागरिक को जल्द से जल्द मुफ्त में वैक्सीन लगवाने का कार्य करवायें। उनका कहना था कि राज्य सरकार अगर मुनाफाखोरी रोकने और मुफ्त वैक्सीन लगवाने में सक्षम नहीं है तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के भाखड़ा नदी में फंसे दो युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान… पुल नहीं बनने से हर बरसात में बढ़ रहा खतरा!
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440