नेता प्रतिपक्ष ने की सर्वदलीय बैठक में मांग, अस्पताल में ऑक्सीजन व आईसीयू के रखे जाये इंतजाम पूरे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन व आईसीयू के इंतजाम पूरे रखे जाये। नेता प्रतिपक्ष शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा आयोजित सर्वदलीय बैठक में उक्त मांग रखते हुए कहा कि संक्रमितों को समुचित उपचार मिल सके, इसके लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही सरकार द्वारा अस्पतालों में वेंटीलेटर की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने मांग रखी कि अस्पतालों में आईसीयू के साथ ही रेमडेसिवीर इंजेक्शन की उपलब्धता जरूरत के हिसाब से की जाए।

डॉ0 इन्दिरा ने कहा कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन अस्पतालों में उपलब्ध न होने से मरीजों की मौत हो रही है। जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिवीर इंजेक्शनों की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार हेल्प लाइन नंबर की भी व्यवस्था करे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। लिहाजा जनता भी इस कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए शादी विवाह कार्यक्रमों में कम से कम संख्या में भागीदारी करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440