नेता प्रतिपक्ष ने किया रजत पदक विजेता लक्की को सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने यूरोप में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीतने वाली लक्की राणा को सम्मानित किया। लक्की राणा हल्दूचौड़ के ग्राम धनपुर निवासी बस ड्राइवर की बेटी है।

ज्ञात हो कि लक्की राणा कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत चुकी है और अब देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद भी लक्की राणा को अपना मुकाम हासिल करने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में प्रतिभावाओं की कोई कमी नहीं है। अगर हम सब इन प्रतिभावाओं की खोजे तो देश भी पदकों की संख्या में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है। साथ ही उन्होंने लक्की को भविष्य में सहयोग के लिये आश्वस्त किया। इस अवसर पर कु0 लक्की राणा के पिता देव बहादुर राणा कांग्रेस के जिला महासचिव उमेश कबडवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का एवं जिला प्रवक्ता कैलाश बमेठा उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440