नेता प्रतिपक्ष उतरी मेडिकल कॉलेज के आंदोलनरत पीजी डॉक्टरों के समर्थन में, शासनस्तर पर की वार्ता

खबर शेयर करें

समाधान ना होने पर सरकार को घेरा जायेगा सदन में : इंदिरा

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश पूरे काम के बदले पूरे वेतन की मांग कर रहे मेडिकल कॉलेज के आंदोलनरत पीजी डॉक्टरों के समर्थन में उतर आई हैं। पीजी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त कराने को लेकर उन्होंने शासनस्तर पर वार्ता की है। कहा है कि कांग्रेस पीजी डॉक्टरों के साथ है। यदि समाधान नहीं हुआ तो मामले को लेकर सदन में सरकार को घेरा जाएगा।
डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर पूरे काम के बदले पूरा वेतन देने की मांग को लेकर बीती 30 नवम्बर से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के क्रम में पीजी डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन जारी रही। आंदोलनस्थल पर पीजी डॉक्टरों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले साल जनवरी में पूरा वेतनमान दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है। मांग पूरी होने तक वह आंदोलन में डटे रहेंगे।
इधर पीजी डॉक्टरों की इस मांग को नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने जायजा ठहराया है। कहा है कि चिकित्सक मरीजों को अपनी बेहतर सेवा देकर उन्हें स्वस्थ्य करने का भरसक प्रयास करता है। वर्तमान में कोरोना संक्रमणकाल में चिकित्सकों की यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
चिकित्सकों से पूरा काम लिया जा रहा है तो उन्हें वेतन भी पूरा ही मिलना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने यहां बताया कि वह इस मामले में शासन स्तर पर वार्ता कर चुकी हैं। चिकित्सा विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास होने के चलते वह उनके सचिव से भी कह चुकी हैं कि पीजी डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर जनस्वास्थ्य पर पड़ रहा है, लिहाजा हड़ताल समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए जाएं। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर वह स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगी। यदि इसके बाद भी इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है घ्तो सरकार को सदन में घेरा जाएगा। कहा कि जायज मांगों को लेकर कांग्रेस पीजी डॉक्टरों के साथ खड़ी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440