आइए जानते हैं इस गांव की अजीबोगरीब परंपरा के बारे में…

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी डेस्क। दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं जो अजीबोगरीब रहन-सहन के लिए जाती हैं। दुनिया में एक ऐसी ही जगह है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आमतौर पर लोग कपड़े पहनकर ही घर से बाहर कहीं जाते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां पर लोग अजीबोगरीब परंपरा का पालन करते हैं। इस गांव के लोग 90 साल से एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस गांव की अजीबोगरीब परंपरा के बारे में…

-दरअसल दुनिया का यह अनोखा गांव ब्रिटेन में स्थित है। यहां पर बीते 90 सालों से लोग बिना कपड़ों के रह रहे हैं। अब आपको यह सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के इस गांव में लोग सालों से बिना कपड़ा पहने रह रहे हैं। इस गांव में लोगों के पास दो कमरों का बंगला भी है।

-इस गांव में रहने वालों के पास सभी सुविधाए हैं, लेकिन यहां लोग मान्यताओं और परंपराओं का पालन करते हैं जिसकी वजह से कपड़ नहीं पहनते हैं। यह गांव ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में स्थित है जिसका नाम स्पीलप्लाट्ज है। इस गांव में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक कोई कपड़ा नहीं पहनता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में विद्यार्थियों को सिखाई गई CPR की तकनीक, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के बताए तरीके

-जर्मन में स्पीलप्लाट्ज का मतलब खेल का मैदान होता है। हर्टफोर्डशायर में स्थित यह अनोखा गांव ब्रिटेन की सबसे पुरानी कॉलोनियों में शामिल है। इस गांव में खूबसूरत मकान, स्विमिंग पूल और लोगों को पीने के लिए बीयर भी मिलती है। बताया जाता है कि 90 साल से ज्यादा समय से लोग इस अनोखे गांव में इसी तरह रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में विद्यार्थियों को सिखाई गई CPR की तकनीक, आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के बताए तरीके

-एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पीलप्लाट्ज गांव में रहने वाले 82 वर्षीय इसेल्ट रिचर्डसन के पिता ने साल 1929 में इस समुदाय की स्थापना की थी। उनका कहना है कि प्रकृतिवादियों और सड़क पर रहे लोगों में कोई अंतर नहीं है।

-इस गांव की अनोखी परंपरा को लेकर दुनियाभर के कई लोगों ने डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में बनाई हैं। इस गांव में पोस्टमैन और सुपरमार्केट से सामानों की डिलीवरी करने के लिए लोग आते रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440