
समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और हर बच्चे को अपने सपनों को साकार करने का समान अवसर मिलना चाहिए। इसी नेक सोच के साथ ‘चलो कुछ अच्छा करें’ सेवा समिति ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की है।
समिति की ओर से विद्यालय के निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, ड्राइंग बुक, पेंसिल, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस छोटी-सी कोशिश का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना, उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है।
समिति का मानना है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव शिक्षा से ही मजबूत होती है। यदि समाज का हर व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आए, तो अनेक बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इस नेक कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी के सहयोग, समर्पण और सेवा भावना से ही यह प्रयास सफल हो पाया है।
आइए, हम सब मिलकर सेवा और सहयोग की इस भावना को आगे बढ़ाएं, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे और हर बच्चे को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिल सके।
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। बच्चों की मुस्कान ही हमारी सच्ची कमाई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



