Let us know why it is dangerous to sleep with your face covered in a quilt…
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में अक्सर हमें बिस्तर से उठने का मन नहीं होता क्योंकि सर्दियों में हमारा शरीर सुस्त हो जाता है। कई लोग तो सर्दी से बचने के लिए खुद को कंबल या रजाई (blanket or quilt) में पूरी तरह से ढक लेते हैं पर रज़ाई में मुंह ढंककर सोना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। मुंह ढंक कर सोने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का सही से संचालन नहीं होता और ज़्यादा गरम तापमान के कारण आपके दिमाग पर भी इसका असर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि क्यों रज़ाई में मुंह ढंक कर सोना है खतरनाक (dangerous) …..
हृदय के लिए है हानिकारक
मुंह को ढंक कर सोने से हार्ट अटैक की संभावना काफी बढ़ जाती है क्योंकि आपके शरीर में ऑक्सीजन नियमित रूप से संचलित नहीं हो पाता। साथ ही इससे अस्थमा जैसी बीमारियां भी बढ़ सकती हैं अगर आप हृदय या अस्थमा रोगी है तो आपको ये आदत जल्द सुधारनी चाहिए।
पाचन होता है ख़राब
शरीर में ज़्यादा गर्मी और ऑक्सीजन के कारण आपका पाचन ख़राब हो सकता है। सुबह उठने के बाद आपको उलटी, चक्कर, पेट में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
दिमाग पर होता है असर
ओवर हीटिंग के कारण आपके दिमाग पर भी इसका असर पड़ सकता है। इससे आपको सर दर्द, नींद न आना, मांसपेशियों में दर्द, जी मचलाना, चक्कर आने जैसे कई समस्याएं हो सकती हैं।
वज़न बढ़ने का खतरा
काम ऑक्सीजन और नींद के कारण आपका वज़न भी बढ़ सकता है। ऑक्सीजन का अनियमित संचालन आपके शरीर में फैट बढ़ने के साथ मांसपेशियों में सूजन भी ला सकता है इसलिए इस आदत से बचें।
अगर आप भी रज़ाई ढंककर सोते हैं तो इस आदत को जल्द ही सुधार लीजिए क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















