शीतलहर से उत्तराखण्ड में जनजीवन अस्त-व्यस्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शीतलहर ने पूरे प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया है। हाड़ कंपाती ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की धुंध भी छा रही है। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्म कपड़ों व आग का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। कुमाऊं मंडल में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। मैदानी क्षेत्रों में जहां प्रातः काल कोहरे की धुंध छाई रही। वहीं पूरे प्रदेश में शीतलहर चलती रही। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत शनिवार को प्रदेश के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ी दिखी। मौसम केंद्र ने यहां कोहरा बढ़ने का भी अनुमान जताया था। जिसके चलते तराई के अधिकांश क्षेत्र कोहरे की आगोश में दिखे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी व आस-पास के क्षेत्रों में भी प्रातः कोहरे की लहर देखी गई। जिसके चलते शीतलहर चलती रही। शीतलहर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों व आग, हीटर का सहारा लेते देखे गये। हालांकि अपरान्ह बाद कुछ देर खिली धूप ने हल्द्वानी वासियों को राहत देने का काम किया, लेकिन शीतलहर में कमी आती नहीं दिख रही है। इधर प्रदेश में कई जगह शीत लहर चलने और कोल्ड डे कंडीशन रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कोल्ड डे कंडीशन से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में ज्यादातर जगह अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने कई जगह प्रचंड शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440