टेंट की दुकान पहुंचने से पहले ही उजड़ गई जिंदगी… डंपर से भीषण टक्कर में युवक की मौत, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/कालाढूंगी। हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। कालाढूंगी के गेबुआ क्षेत्र में डंपर और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में 32 वर्षीय कमलेश आर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   ३ जुलाई २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानकारी के अनुसार पदमपुर डोलिया निवासी कमलेश आर्य, जो अपने भाई की टेंट की दुकान में काम करता था, शुक्रवार सुबह कमोला निवासी बसंती थापा के साथ बाइक से कालाढूंगी की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गेबुआ क्षेत्र के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक डंपर से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही बेलपड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रामनगर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं बसंती थापा का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

बेलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440