डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है।

पुलिस के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 32 वर्षीय कार्तिक कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की 25 वर्षीय नेहा कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली। नेहा एक निजी कंपनी अशोक लीलैंड में कार्यरत बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   लोहाघाट में सीएम धामी का दौराः बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, होली मिलन में दिखी सांस्कृतिक झलक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ने के बाद स्कूटी सवार ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार्तिक कांडपाल का सिर डंपर के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे बैठी नेहा कांडपाल के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः यमुनोत्री हाईवे पर कार यमुना नदी में गिरी, दो युवकों की मौत

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने राजमार्ग के अव्यवस्थित कट और तेज रफ्तार भारी वाहनों को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताया। लोगों का कहना है कि पर्याप्त चेतावनी संकेत और सुरक्षित प्रवेश व्यवस्था के अभाव में यह मार्ग लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से गति नियंत्रण, सर्विस लेन, संकेतक बोर्ड और सुरक्षित एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना की जांच जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440