मुखबिर की निशानदेही पर शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। वह ठेकों से शराब खरीदने के बाद उसे रात्रि में ग्रामीण क्षेत्र में महंगे दामों में बेचने का काम करता था। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात खेड़ा चौकी प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चैकिंग व सत्यापन अभियान चलाया था। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बागजाला में एक घर के आगे अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। इस बीच पुलिस को एक व्यक्ति थैला लेकर आड़ में छिपता दिखाई दिया। शक होने पर जब पुलिस ने पास जाकर थैले की तलाशी ली तो उसमें से 11 अध्धे व 4 पव्वे अंग्रेजी शराब व 37 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम राजन नाथ पुत्र पन्न नाथ निवासी बागजाला बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह ठेकों से शराब खरीद कर लाता है अैर उसे रात्रि के समय महंगे दामों में ग्राहकों को बेचने का काम करता है। इस कार्य को वह लंबे समय से अंजाम देता चला आ रहा है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी के साथ एसआई हरीश आर्य, कांस्टेबल महेश मर्ताेलिया शामिल रहे

यह भी पढ़ें -   दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, बेसमेंट में फंसे लोगों को दमकल ने निकाला, मृतकों की संख्या 10 पहुंची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440