नन्हें-मुन्नों ने खेली सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आज विद्यालय परिसर में रंगों का पावन पर्व होली हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को ऑर्गेनिक अबीर-गुलाल लगाकर की गई। उन्होंने बच्चों को होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया तथा रासायनिक रंगों से दूर रहकर सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें -   मां पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने विकास योजनाओं की दी सौगात

इस अवसर पर नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और होली गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया। कक्षा चार की छात्रा आरोही राणा ने अपने आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिकाओं सुधा सिंह, डिम्पल कोठारी, भावना बिष्ट तथा छात्र योगेश जोशी ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय परिवार ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440