
Haldwani news: समाचार सच, हल्द्वानी। यहां परंपरा के अनुसार गुरूवार को प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से धूमधाम से श्रीराम बारात निकली तो भगवान श्रीराम के जयघोष से आकाश गूंज उठा। प्रभु श्रीराम व झांकियों को देखने के लिए दर्शकों का सैलाब टूट पड़ा। जनता में अपार उत्साह था। गुरुवार को बारात श्री रामलीला मैदान में आयोजित हो रही रामलीला मंचन स्थल में जनकमहल पहुंची। महानगर में बारात का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लाखों लोगों ने भगवान श्री राम और अन्य स्वरूपों के दर्शन किए।
ज्ञात हो कि हर वर्ष भांति हल्द्वानी में स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी द्वारा दिन की ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन हो रहा है। श्री राम विवाह लीला के मंचन के दिन यहां राम जानकी विवाह की रस्म अलग ढंग से निभाई जाती है। श्री रामलीला कमेटी की सहयोगी के रूप में श्रीराम बारात की सेवा का जिम्मा नगर की धार्मिक संस्था को दिया जाता है। इस बार भी यह जिम्मा प्राचीन श्री शिव सेवा समिति को दिया गया है। समिति द्वारा एक दिन पूर्व बुधवार की सायं बरेली रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर लटुरिया आश्रम को बनाए गए अयोध्या में मेहंदी का भव्य आयोजन किया गया था।

गुरूवार को दिन में समिति द्वारा मंदिर परिसर से नगर में भव्य प्रभु रामजी की बारात निकाली। बारात में सबसे आगे 6 में तिरंगा लेकर युवा बुलट से चले रहे थे। उसके बाद हनुमानजी का विशाल सरूप, छोलिया नृत्य, ऊठ, गणेश जी, काली माता आखडा, भगवान जगनाथ, राजस्थानी, निशान के साथ खाटू श्याम जी और पंजाबी झांकी समेत लगभग 30 झांकियां शामिल थी।
बारात में गुरू वशिष्ठ, राजा दशरथ, भरत, शत्रुघन रथ पर सवार होकर बैंड बाजो की धुन पर झांकियों के बीच नाचते गाते बारातियों संग नगर भ्रमण कर श्रीरामलीला मैदान में बनाए गए जनकमहल पहुंचे। जहां कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। तद्पश्चात माता जानकी और भगवान राम के स्वरूप का विवाह होता है। इस दौरान हजारों की संख्या में जनक महल आकर प्रभु रामजी और जानकी माता के दर्शन किए। इस श्री राम बारात में प्रशासन द्वारा क्षेत्र में भरपूर सहयोग मिला।

प्रभु रामजी की बारात का नगर में करीब 50 स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। जिसमें मुख्य रूप से धर्मपुरा समित, नव युवक संघ, वैश्य महासभा, साहू समाज, राजपूत समाज, अग्रवाल समाज, मंगल पड़ाव एसोसिएशन, कांग्रेस कमेटी समेत कई संस्थाओं ने जमकर पुष्प वर्षा व जलपान करवाकर स्वागत किया।



बारात में शामिल होने वाले अतिथियों में
मुख्य रूप से नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व पार्षद प्रमोद तौलिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष गंगा जायसवाल, त्रिलोक बनौली, प्रताप रैक्वाल, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, डिम्पल पांडे, कनक चन्द्र, पूजा लटवाल, जगमीत सिंह मीती, मीमांशा आर्या, दीपांशु शर्मा, सुभाष मोंगा, समर पाल, चौधरी बाल, किशन अग्रवाल, सुरेश तिवारी, मुकेश पाल, यमुना जोशी, सन्नी कपूर, प्रकाश हर्बाेला, नन्हे कश्यप, प्रदीप जनोटी, योगेश शर्मा, करन नेगी, पंकज कश्यप सहित भारी संख्या में सामाजिक व राजनैतिक संगठनों लोग मौजूद रहे।
इधर प्रभु श्रीराम जी की बारात को सफल बनाने में सहयोग के लिए
प्राचीन श्री शिव सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, संरक्षक रूपेन्द्र नागर, कार्यक्रम सयोंजक हरिमोहन अरोड़ा, लाला जायसवाल, मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू अमित आसवानी, सूरज लम्बा, शिव कपूर, राम सरूप गुप्ता, आनंद गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राजू जायसवाल, मुरली मुलानी, पदम् पाल, सुनील गुप्ता, पूरन सागर, धर्मेन्द्र साहू, अशोक सिंधी, पंकज गुम्बर, हैप्पी अटवाल, हर्षवर्धन पाण्डे, अनिल अग्रवाल, विवेक शर्मा, पवन नागर समेत आदि सदस्यों ने सभी का आभार जताया है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440