माँ आनंदी एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने ली पुलिस के जवानों की सुध, कोविड कर्फ्यू अविधि में करा रही है भोजन-पानी की व्यवस्था

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर सभी के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी है। इससे पुलिस महकमा भी अछूता नहीं है। 24 घंटे भूखे-प्यासे पुलिस के जवान फ्रंटलाइन पर खड़े होकर सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन कराते हुए आम जनमानस की सुरक्षा में लगे हुए है। हम आपको बता दें कि हल्द्वानी महानगर की माँ आनंदी एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी तथा पाल परिवार ने ड्यूटी दे रहे पुलिस के जवानों की सुध ले रखी है। सोसाइटी कोविड कर्फ्यू के दौरान से ही प्रतिदिन भोजन-पानी की व्यवस्था कर रही है।
शनिवार को भी सोसाइटी ने महानगर के हर चौराहों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवानों को भोजन पानी वितरण किया। वितरण के दौरान राम शरणम जन ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी नयन दास महाराज ने भी अपनी भागीदारी देते हुए अपनी सेवा दी। महाराज जी ने वर्तमान में पुलिस के द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया। साथ ही उन्होंने सोसाइटी द्वारा दी जा रही सेवा व इस पुनीत कार्य के लिये प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपाल पाल तथा श्रीमती नेहा पाल का आभार भी जताया। वितरण टीम में ओजस पाल, तनिष्क पाल आदि सेवादार मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सावन की चतुर्दशी पर बने शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440