मदन कौशिक ने किया नामांकन दाखिल, साथ में रहे सीएम धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। आज हरिद्वार विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मदन कौशिक ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार की जनता का आशीर्वाद मुझे निरंतर मिलता रहा है एवं विश्वास है कि हर बार की तरह ही देवभूमि हरिद्वार की जनता मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी और भारी मतों से विजयी बनाएगी। मदन कौशिक ने आज हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन के लिए जाने से पूर्व दक्षेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ और हर की पौड़ी में माँ गंगा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अब सिर्फ डिग्री नहीं, नौकरी भी दिलाएगा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय! उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बना बड़ा रोडमैप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440