समाचार सच, चमोली। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नहाते समय किशोरी का वीडियो बना लिया। साथ ही उस रिकार्ड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत की। मामले को पुलिस ने गंभीरता लेते हुए आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर लिया है।
थराली थाने में 18 फरवरी को क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा दी तहरीर में थराली निवासी प्रदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप था कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया था। जिसके आधार पर वो लगातार उसकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहता था।
तहरीर में यह भी आरोप था कि आरोपी ने किशोरी का नहाते समय एक वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जिसकी जानकारी किशोरी की मां को 17 फरवरी को चली। इस बात की जानकारी अपनी बेटी से ली तो उनके होश उड़ गए। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देता है।
इधर पीड़ित की मां द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत धारा 376, 506 में मुकदमा दर्ज किया। थराली थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को दी गई। जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी के संभावित ठिकाने और सर्विलांस के जरिए पुलिस की टीम रुद्रपुर पहुंची। जहां पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



