महाभारत के ‘भीम’ का निधनए 75 साल के अभिनेता प्रवीण कुमार लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

खबर शेयर करें

समाचार सच, मुम्बई, नई दिल्ली (एजेंजी)। बीआर चोपड़ा के पौराणिक शो ‘महाभारत’ में ‘भीम’ का किरदार निभा कर घर.घर में मशहूर हुए अभिनेता प्रवीण कुमार का हार्ट अटौक से निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। प्रवीण कुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है किया है। एक्टिंग के साथ साथ प्रवीण कुमार स्पोर्ट्स भी खूब एक्टिव रहते थे।

आपकों बता दें कि वह काफी समय से बीमारी चल रहे थे। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं। तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीनाए प्रवीण कुमार की देखभाल करती थीं।

पंजाब के रहने वाले प्रवीण कुमार अपनी लंबी चौड़ी कदकाठी को लेकर खूब मशहूर हुए थे। उनकी लंबाई 6 फिट थी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार खेल की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुके थे।

यह भी पढ़ें -   नीला ड्रम केस में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा; अदालत ने बताया जघन्य अपराध

प्रवीण थे हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट – एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियाई खेलों में चार मेडल (2 स्वर्ण 1 रजत और 1 कांस्य) जीत चुके थे। इतना ही नहीं प्रवीण कुमार दो बार ओलंपिक में भी भारता का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। स्पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन के कारण प्रवीण कुमार को बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली गई थी और इसके जरिए भी उन्होंने देश की सेवा की थी।

सरकार से रहते थे नाराज – प्रवीण कुमार ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में जितनी भी सरकारें बनींए उन्हें सभी से एक शिकायत है। जितने भी एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले प्लेयर थेए उन सभी को पेंशन दीए लेकिन उन्हें ऐसी कोई पेंशन नहीं दी गईए बावजूद इसके की वो सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी थे। वो अकेले एथलीट थेए जिन्होंने कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट किया। फिर भी खेलों की पेंशन के मामले में उनके साथ सौतेला व्यवहार हुआ।

यह भी पढ़ें -   रामलीला के मंच से नैनीताल पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल पर जन-जन को किया जा रहा जागरूक

महाभारत के युधिष्ठर गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर किया शोक प्रकट
ष्महाभारतष् में उनके कोस्टार रहे गजेंद्र चौहान ने प्रवीण कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखाए ‘आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पर चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जीए आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।’

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440