महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक होने वाली ’’भारत जोड़ो’’ यात्रा के क्रम में आज महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर जसविन्दर सिंह गोगी ने देहरादून कैंट प्रेमनगर नगर में ’’भारत जोड़ो’’ यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस असवर पर डॉ. गोगी ने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र की भाजपा सरकार देश के ’’सर्वधर्म सम्भाव’’ को खत्म कर आपसी भाई चारे को समाप्त कर सत्ता हासिलकांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश के सिद्वान्तों के खिलाफ करना चाहती है कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कभी भी पूरा नही होने देगी। उन्होंने कहा कि समझौता नही किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के नेताओं ने अपनी कुर्वानियां देकर देश को आजाद कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर उन फिरकापस्त लोगों, जिनका रत्तीभर भी देश के आन्दोलन में सहयोग नही रहा, वही लोग आज अपने आप को असली देशभक्त बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यध राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ’’भारत जोडो, नारे के साथ एक बड़ी लडाई लडने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने के लिए कांग्रेस सदैव लड़ाई लडती रहेगी।

यह भी पढ़ें -   १० मई २०२४ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …

ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि देश नही बिकने दूॅगा कहने वाला प्रधान सेवक आज लगातार देश की सार्वजनिक सम्पतियों को अपने चहेते लोगों के हाथ बेच रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश का हर नागरिक भाजपा के मंसूबों को जान चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेेगी। उन्होंने देश के नौजवानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए ’’भारत जोडो’’ नारे के साथ कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा आये दिन उत्तराखण्ड में भी सरकार के नाक के नीचे घोटाले हो रहे हैं, जिसमें उन्हीं के नेतागण शामिल हैं, पर कार्यवाही के नाम पर मात्र खाना पूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   51 दिन तिहाड़ जेल से निकले सीएम केजरीवाल, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले- तानाशाही के खिलाफ तन, मन और धन से लड़ रहा हूं

उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि उत्तराखण्ड में रोज हो रहे घोटाओं की जॉच सीबीआई से कराई जाय ताकि ईमानदारी के साथ अध्ययन करने वाले युवाओं को न्याय मिल सके। कार्यक्रम को संचालन श्री दीवान बिष्ट ने किया। इस अवसर पर सभासद जितेंद्र तनेजा ,राजीव पुंज, मोहित ग्रोवर अभिषेक तिवारी, कंथवाल जी ,आशीष देसाई, महेश शर्मा, कैलाश बाल्मीकि, कुलदीप नरूला, राहुल तलवार,श्रीमती तारा देवी श्रीमती विमला देवी श्रीमती चंपा देवी श्रीमती लीला देवी श्रीमती चांदनी बरवा श्रीमती रजनी थापा श्रीमती कुसुम पंथ श्रीमती बसंती रतूड़ी श्रीमती सुमन लता कंडारी श्रीमती मंजू आर्य श्रीमती प्रीति राणा आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440