लोक कलाकारों के बिलों का भुगतान समय से न होने पर महाराज नाराज, कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को संस्कृति निदेशालय एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम मुख्यालय का औचक निरिक्षण कर लंबित पड़े बिलों के भुगतान शीघ्र कराने के साथ-साथ चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) सोमवार को संस्कृति सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल के साथ प्रातः 10ः30 अचानक एमडीडीए, डालनवाला स्थित संस्कृति निदेशालय पहुंचे और कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के महीनों से लंबित बिलों के भुगतान ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव संस्कृति को तत्काल बिलों के भुगतान के आदेश देने के साथ-साथ विभाग में कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने को कहा। ज्ञात हो कि अप्रैल 2022 से अभी तक सांस्कृतिक कलाकारों के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा था। इसके पश्चात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड़ स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम मुख्यालय का भी औचक निरिक्षण किया और महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी को निर्देशित किया कि सभी प्रकार के पेंडिंग बिलों का भुगतान शीघ्रता से किया जाए।

महाराज ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की शीघ्र डीपीसी किए जाने के भी महाप्रबंधक को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ग्रेजुएटी (graduate)और एरियर (arrears) आदि सभी प्रकार की लगभग 43 करोड़ की देनदारियों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   दिनेशपुर में पर्यावरण की चिंता: ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे, डॉ. आशुतोष पंत ने कहा—‘पेड़ों को बच्चों की तरह पालें’

महाराज ने महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी से कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के कई ऐसे गेस्ट हाउस हैं जो उपयोगी होने के बावजूद उपयोग में नहीं आ रहे हैं, उन्हें स्थानीय बेरोजगारों को देकर संचालित करवाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा

Maharaj angry over non-payment of bills of folk artists on time, said negligence will not be tolerated

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440