महेंद्र भट्ट बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए अध्यक्ष, जानें इस नए चेहरे को

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/नई दिल्ली। भाजपा के महेंद्र भट्ट को उत्तराखण्ड बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र भट्ट 2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे थे। यह एलान की पुष्टि आज शनिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने की हैं। शुक्रवार की देर रात उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।

इधर इस जिम्मेदारी के मिलने पर महेंद्र भट्ट ने कहा, मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करुं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

जाने महेंद्र भट्ट के बारे में:
-1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।
-एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1994 से 1998 तक ।
-भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक।
-भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक।
-भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक।
-भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020, भाजपा
-गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015-2020 रहे।
-2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे।
-वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा से विधायक के उम्मीदवार थे और हारे।
-वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने।
-2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440