हल्द्वानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 846 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें -   मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी है

इस दौरान होंडा शोरूम की ओर मण्डी बायपास रोड, हल्द्वानी से एक व्यक्ति को 846 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह आयुर्वेदिक सामान बेचने का कार्य करता है और उसी की आड़ में चरस को खपाने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते मौके पर ही पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें -   Earthquake News: 6.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए तेज झटके

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविन्द्र सिंह पुत्र शोबन सिंह, निवासी बबियाड़, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, हाल निवासी दानीबंगर गौलापार, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपी नगर), कांस्टेबल अनिल टम्टा, बलन्त सिंह एवं संजय नेगी शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440