Malvas Shravan month 2023: Do this easy remedy for 30 days of Malmas, Lakshmi-Narayan will remain happy, lack of money will go away
समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज 18 जुलाई दिन मंगलवार से मलमास का प्रारंभ हुआ है। मलमास को अधिक मास भी कहते हैं। यह मलमास श्रावण मास में लगा है, इसलिए इसे श्रावण का अधिक मास कहा जाएगा। अधिक मास को मलीन माना जाता है, इस वजह से इसे मलमास कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब अधिक मास के अधिपति देव की बात आई तो कोई भी देवता इसके लिए तैयार नहीं हुआ। तब भगवान विष्णु मलमास के अधिपति देव बने। उनको पुरुषोत्तम भी कहते हैं, इसलिए मलमास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस बार का मलमास 30 दिनों का है। मलमास में आप कुछ आसान ज्योतिष उपायों को करके धन-संपत्ति के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जीवन का अंत होने पर मोक्ष की प्राप्ति भी होगी। तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं मलमास के ज्योतिष उपायों के बारे में।
मलमास 2023 कब से कब है?
इस साल मलमास का प्रारंभ 18 जुलाई को हुआ है। आज मलमास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। मलमास का समापन 16 अगस्त को मलमास अमावस्या यानि श्रावण अधिक मास अमावस्या को होगा। दरअसल मलमास श्रावण माह के बीच में यानि सावन अमावस्या के बाद शुरू हुआ है, इसलिए पहले अधिक मास का शुक्ल पक्ष शुरू हुआ है, इसके बाद कृष्ण पक्ष का प्रारंभ होगा।
इस तरह से देखा जाए तो सावन का कृष्ण पक्ष और अधिक मास का शुक्ल पक्ष मिलकर एक माह होंगे। अधिक मास का कृष्ण पक्ष और सावन का शुक्ल पक्ष मिलकर एक माह होंगे। इस तरह से सावन का महीना दो माह का होगा।
मलमास के आसान उपाय
विष्णु मंत्र का जाप
मलमास में भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस वजह से भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। इस मंत्र का जाप तुलसी की माला से कर सकते हैं। प्रत्येक दिन स्नान के बाद इस मंत्र का जाप करें। इससे आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होंगी। विष्णु कृपा से मोक्ष भी मिलेगा।
लक्ष्मी-नारायण की पूजा
पूरे मलमास में आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा करें। भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं और उनके भोग में तुलसी का पत्ता अवश्य रखें. घी का दीपक माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के लिए जलाएं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और माता लक्ष्मी की आरती करें। आप पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। आपके जीवन में धन की कमी दूर होगी। आपका घर सुख, समृद्धि और वैभव से भर जाएगा।
तुलसी की पूजा
जिस प्रकार से भगवान शिव को बेलपत्र प्रिय है, वैसे ही भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय हैं. उनकी पूजा तुलसी के बिना पूर्ण नहीं हो सकती है। मलमास भगवान विष्णु का महीना है। ऐसे में आप प्रत्येक दिन तुलसी की पूजा करें। कच्चे दूध और पानी से तुलसी को सींचे और परिक्रमा करें. उनके लिए घी का दीपक जलाएं। शाम के समय में भी दीप जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख और शांति आएगी। इसके अलावा परिवार की उन्नति होगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



