जेल में बंद व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, दून अस्पताल में हंगामा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नशा तस्करी के आरोप में सुद्धोवाला स्थित जिला जेल में बंद एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके अलावा आरोपित की मौत जेल के अंदर हुई या अस्पताल में इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। फिलहाल, शव को दून अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। दूसरी तरफ, व्यक्ति की मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में स्वजन दून अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। स्वजन का आरोप है कि जेल के अंदर उसकी पिटाई की गई, जिस कारण उसकी मौत हुई है। सीओ सिटी नरेंद्र पंत ने बताया कि सियाजुद्दीन उर्फ बाबर को नशे की तस्करी करने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने तीन सितंबर को गांधी रोड स्थित कसाई मोहल्ला से उसके घर से गिरफ्तार किया था। रात दून अस्पताल से सूचना मिली कि बाबर की मौत हो गई है और उसे दून अस्पताल लाया गया है।स्वजन को इस बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। स्वजनों ने बताया कि बाबर का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की जाएगी। चिकित्सकों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440