मन की बात कार्यक्रम हम सभी हो आगे बढ़ने को करता हैं प्रेरित: धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आपातकाल का जिक्र कर बताया कि किस तरह से देश की महान जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से आपातकाल को हटा कर फिर से लोकतंत्र स्थापित किया। लोकतंत्र इस देश की संस्कृति का मूल आधार है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का रेड अलार्म! इस जिले में कल सभी स्कूल बंद, अगले चार दिन इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

मन की बात में पीएम मोदी ने एथलीट नीरज चोपड़ा और क्रिकेटर मिताली राज के बारे में भी बताया। दोनों खिलाडियों ने साधारण पृष्ठभूमि से होते हुए भी अपनी मेहनत, जुनून और योग्यता से देश का मान सम्मान बढ़ाया है। देश के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। निरंतर प्रयास करने वालों को निश्चित रूप से सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें -   दर्दनाक हादसे के बाद बदला राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा… पहले शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे, फिर छात्रों को करेंगे संबोधित
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440