वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में कई अहम निर्णय, 25 मई को होगा शरबत वितरण कार्यक्रम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक बुधवार को समिति कार्यालय सभागार स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह निगल्टिया ने की, जबकि संचालन महामंत्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी के निकट नैनीताल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास आम राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर के प्रथम नागरिक मेयर गजराज सिंह बिष्ट तथा वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा संयुक्त रूप से करेंगे। समिति ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहयोग करें और पुण्य के भागी बनें।

इसके अलावा समिति की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सक्रिय, अनुभवी एवं कर्मठ सदस्यों की सहमति से नई सूची तैयार की गई है, जिसकी औपचारिक घोषणा आगामी बैठक में की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और विदेशी मुद्रा संरक्षण को लेकर दिए गए संदेश का समर्थन करते हुए सभी सदस्यों ने स्वयं पालन करने तथा आम नागरिकों से भी इसे अपनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   माइनस तापमान में बुखारी ने मचाई तबाही! एसएसबी बैरक में अचानक धमाका, 60 जवानों ने भागकर बचाई जान

बैठक के अंत में अध्यक्ष इंद्र सिंह निगल्टिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के 19 मई को हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में डी.के. पंत, प्रताप सिंह जंतवाल, विष्णु सिंह रावत, शंकर दत्त तिवारी, डी.एस. खाती, आनंद सिंह भाकुनी, राजेंद्र सिंह ऐरी, रमेश चंद्र पांडे, डॉ. शिवदत्त तिवारी, सुशील कुमार अग्रवाल, अंबादत्त डोर्बी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, किरण कुमार कबड़वाल, सुमन चंद्र जोशी, श्रीमती नीरू धवन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440