Many serious diseases stay away from the consumption of guar pods, it is very beneficial for stomach to heart.
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। साल भर मिलने वाली यह सब्जी ग्वार फली स्वाद में भले ही लाजवाब ना हो लेकिन अगर इसके गुणों की बात करें तो यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसे क्लस्टर बीन्स के नाम से भी जाना जाता है जिसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसके रेग्युलर सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है और हार्ट संबंधी परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। यही नहीं, इसके सेवन से पेट की समस्घ्या भी ठीक रहती है और दिमाग के विकास में भी यह बहुत सहायक है। लेगुमिनो से परिवार से संबंधित इस फली का वैज्ञानिक नाम सिआमोप्सिस टेट्रागोनोलोबा है जिेसका प्रयोग सब्जी बनाने के अलावा औषधी बनाने और स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल व हृदय की बीमारी जैसी कई समस्याओं से बचाने या फिर उनके लक्षणों को कम करने में भी मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।
ग्वार फली वजन करे कम
बढ़ते वजन को कम करने के लिए ग्वार फली का सेवन जरूर करें. ग्वार फली में अन्य सब्जी के मुकाबले अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसके लिए कई लोग सब्जी के साथ-साथ इसे सलाद के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।
कब्ज को रहता है दूर
अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो ग्वार फली की सब्जी को अपने डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्या को कम करने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्या भी आसानी से दूर होती है।
मजबूत होती हैं हड्डियां
हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम जरूरी है जबकि ग्वार फली को कैल्शियम का भंडार माना जाता है। ग्वार फली में मौजूद फॉस्फोरस और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें हेल्दी भी रखते हैं।
पाचन शक्ति के लिए बेहतरीन
जिन लोगों को भूख नहीं लगती उन्हें नियमित रूप से ग्वार की फली का सेवन करना चाहिए। ग्वार की फली भूख बढ़ाती है और पाचन शक्ति सुधारती है। यही नहीं, ग्वार की फली में मौजूद फाइबर मल प्रवृत्ति को बेहतर बनाकर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो आपको नियमित रूप से ग्वार की फली का सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। दरअसल ग्वार की फली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है साथ ही इसमें मौजूद टैनिन और फ्लेवोनोइड्स, आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी हेल्पफुल होता है।
कोलस्ट्रॉल लेवल रखे नियंत्रित
ग्वार की फली हार्ट के लिए भी अच्छी है क्योंकि ये एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर, फोलेट, और पोटेशियम हृदय संबंधी समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



