दिल्ली में सोमवार से ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार, जानें- कौन सी दुकानें कब खुलेंगी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से तेजी से होती नजर आ रही है। इस बीच शनिवार को दिल्ली सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नए आदेश जारी किए हैं। आगामी सोमवार से राजधानी में ऑड-ईवन के आधार पर मार्केट खुल जाएंगे। साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में भी छूट दी गयी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन को 14 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में धीरे-धीरे कोरोना की स्तिथि बेहतर हो रही है जिसे देखते हुए हमने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। 7 जून को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके बाद काफी सारी एक्टिविटी में रियायत दी जा रही है। पिछले हफ्ते फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी खोली थीं और उसके बावजूद स्तिथि कंट्रोल में है।
सीएम केजरीवाल ने बताया कि 7 जून के बाद ऑड-इवेन के फार्मूले पर दुकानें खुलेंगी। इसको लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रवार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को ध्यान में रखकर बाजार खोले जाएंगे. कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में पहले जैसी पाबंदियां रखी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   २७अप्रैल २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कौन सी दुकानें कब खुलेंगी…
नए जारी आदेश के अनुसार मॉल्स और बाजार में ऑड-इवन के फार्मूले पर दुकान खोली जाएंगी। दुकानें खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि कौन से ट्रेड की दुकानें कब खुलेंगी, ये तय करने की जिम्मेदारी मार्केट ट्रेड एसोसिएशन पर छोड़ी गई है, वो जिला कलेक्टर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर इसपर निर्णय ले सकते हैं। संभवतः दुकानों के नंबर के आधार पर ऑड इवेन फार्मूला लगाया जा सकता है. जबकि मोहल्लों में सिंगल शॉप रोज खोली जा सकती हैं।
मसलन ऑड तारीख (3,6,9,11, 13..) के दिन ऑड नंबर की दुकानें खुलेंगी और ईवन तारीख (2,4,6,8..) के दिन ईवन नंबर की दुकानें खोली जाएंगी। यानी, आधी दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी तो आधी दुकानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेंगी। दुकानें खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होगा। जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें हर दिन खुलेंगी। ई-कॉमर्स के जरिए होम डिलीवरी करने की इजाजत रहेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सूरज का कहर गर्मी से त्रस्त लोग, कब मिलेगा राहत

सरकारी कार्यालय में ग्रुप:
ऑफिसर 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करेंगे और ग्रुप बी में 50 फीसदी काम करेंगे। निजी ऑफिस 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम के लिए निवेदन किया गया है। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की दुकानें रोज खुलेंगी. इसके साथ दिल्ली मैट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440